लखीमपुरखीरी, अगस्त 21 -- खेतों में खड़ी फसलों का डाटा तैयार करने के लिए शासन ने ई-खसरा पड़ताल की शुरुआत की है। ई-खसरा पड़ताल से लेखपालों को दूर रखा गया है। पंचायत सहायक, रोजगार सेवक व कृषि विभाग के एटीएम व बीटीएम को लगाया गया है। पंचायत सहायक इसका विरोध कर रहे हैं। पंचायत सहायकों का कहना है कि उनके पास पहले से ही बहुत काम हैं। इसके अलावा महिला पंचायत सहायक कैसे गन्ना आदि के खेतों में जाकर एप पर डाटा अपडेट करेंगी। वहीं हिंसक जंगली पशुओं का भी डर बना हुआ है। जिले के 10 लाख से अधिक खेतों में तैयार फसलों की ई-खसरा पड़ताल होनी है। ऐप पर डाटा अपडेट किया जाएगा। सर्वेयर को खेत पर जाकर ही डाटा अपडेट करना होगा। पंचायत सहायकों को सर्वेयर के रूप में लगाया गया है। काम शुरू होते ही पंचायत सहायक विरोध में आ गए हैं। पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.