दरभंगा, फरवरी 8 -- बेनीपुर। प्रखंड की 16 पंचायतों में एक दर्जन से अधिक पंचायत सरकार भवन का कार्य मंथर गति से चल रहा है। बीसीडी एवं एलएईओ विभाग की कथित उदासीनता के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। एसडीएम मनीष कुमार झा ने कई पंचायत भवनों के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता पर सवाल उठाये हैं तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाने की कड़ी हिदायत दी है। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को भेजी जांच रिपोर्ट में कहा है कि बीसीडी एवं एलएईओ की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। देवराम-अमेठी, हरिपुर, तरौनी, हावीभौआड़, शिवराम, नवादा, जरिसो, सझुआर, सज्जनपुरा सरकार पंचायत भवन में गुणवत्ता गायब है। सूत्रों के मुताबिक आधा दर्जन पंचायत सरकार भवन अब तक पूरे नहीं हुए हैं। भवन निर्माण विभाग एवं एलएईओ द्वारा भवन निर्माण का कार्...