रांची, जून 28 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की मारधान पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी अश्विनी कुमार महतो का शनिवार की सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने पंचायत समिति सदस्य के रूप में लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व किया। उनके निधन पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रद्धांजलि देनेवालों में विधायक विकास कुमार मुंडा, विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो, हर्षवर्धन शर्मा, उप प्रमुख शकुंतला खंडित, सांसद कालीचरण मुंडा, मुखिया राजकिशोर सिंह मुंडा, परमेश्वरी सांडिल, राजकिशोर कुशवाहा, गुंजल ईकिर मुंडा, रतन सिंह मुंडा, प्रेमशाही मुंडा, श्यामल नायक, मुखिया प्रतिनिधि ललित कृष्ण मुंडा आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.