खगडि़या, मई 18 -- खगड़िया । नगर संवाददाता पंचायत समिति योजना से पंचायतों में समुचित विकास योजनाएं क्रियान्वित किए जा रहे हैं। विकास योजनाओं का क्रियान्वयन अनवरत जारी रहेगा। यह बातें सदर प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने शनिवार को लगभग 15 लाख की लागत सो माड़र दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या चार में पोखर में छठ घाट के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि छठ घाट के निर्माण हो जाने से अब आने वाले दिनों में छठव्रतियों की सुविधा बढ़ेगी। वहीं श्रद्धालुओं को भी घाट बनाने की समस्या से निजात मिल पाएगा। कहा कि आस्था के महापर्व पर छठघाटों पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। ऐसे में इसके निर्माण की मांग को पंचायत समिति योजना से पूरा किया। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायतों में विभिन्न विकास योजनाओं का अनवरत क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ पंचायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.