चतरा, नवम्बर 20 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख अनीता यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने किया। बैठक में बारी बारी से विभागवार कार्यों की समीक्षा की गयी। इस दौरान कई विभागों में अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया। सबसे अधिक प्रखंड मुख्यालय में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र की चर्चा रही। प्रमुख अनीता यादव ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया। उन्होंने कहा की दाल भात केंद्र सिर्फ और सिर्फ कागजों पर ही संचालित हो रहा है। इस योजना में आवंटित खाद्यान्न की कालाबाजारी हो रही है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि एक महीना में 12 क्विंटल चावल का आवंटन किया गया, इसके साथ 40 किलोग्राम दाल भी आवंटित होता है। प्रमुख ने एक महीना का योजना से ...