साहिबगंज, मई 26 -- साहिबगंज। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक रविवार को प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला में प्रखंड अध्यक्ष सोबिनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई । बैठक में संगठन मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी एवं जिला सहायक मंत्री मोनिका देवी की देखरेख में हुई। संघ के केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि दो ही पंचायत समिति गठन हुआ है । शेष पंचायत का गठन 15 जून तक हर हाल में कर लेना है। बैठक में मोहम्मद इमाम विश्वास ,गणेश रविदास ,जितेंद्र रजक ,राजेश रजक ,नीलम देवी, मोहम्मद वाहिद रहमान अजीमुद्दीन , मंटू गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.