बांका, सितम्बर 29 -- चान्दन ( बांका ), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ हुई। इसके बाद कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास,15वीं वित्त, षष्ठम वित्त एवं पंचम वित्त आयोग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर सदस्यों ने सवाल उठाए। जवाब में प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द समाधान कर...