पूर्णिया, जनवरी 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में उप प्रमुख सुनील मंडल, पूर्व प्रमुख सदानंद झा, डीपीआरओ दीपक कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष नव किशोर विश्वास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तनवीर हैदर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश्वर कुमार मिश्रा, सीडीपीओ अमृता वर्मा, इंजीनियर रणधीर कुमार के अलावा सभी समिति सदस्य एवं मुखिया, बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर आदि लोग उपस्थित थे। अंचल से अंचलाधिकारी के बाहर रहने से किसी प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं रहने पर विधायक ने नाराजगी जताई। बैठक में अवैध ढंग से मिट्टी कटाई पर भी चर्चा हुई। प्रखंड में...