पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी राजा राम पंडित के नेतृत्व एवं प्रखण्ड प्रमुख असमेरून की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अख्तरूल इमान सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई वही विकास योजनाओं से सम्बंधित प्रस्ताव भी लिए गए । बैठक समाप्ति के पश्चात बीडीओ ने बताया कि आज के पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों व पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया है और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई है। सदन में उपस्थित सदस्यों द्वारा राजस्व, आपूर्ति, विद्युत, शिक्षा, कृषि एवं अन्य विभाग से सम्बंधित समस्याओं को रखा गया है। वहीं बैठक में 1...