मधुबनी, जनवरी 12 -- हरलाखी,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय उमगांव के टीपीसी भवन में सोमवार को बीडीओ रविशंकर पटेल की मौजूदगी व प्रखंड प्रमुख गोपाल कुमार दास की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दूध उपलब्ध नहीं होने और कई केंद्रों के वार्ड परिवर्तन का मुद्दा भी उठाया गया। उसके बाद हिसार गांव के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोल की एक शिक्षिका के फर्जी प्रतिनियोजन का भी मुद्दा उठाया गया। जसकी चर्चा करते हुए पूर्व प्रमुख सह पंसस राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि उक्त विद्यालय की शिक्षिका कभी विद्यालय नहीं जाती है। सालों से फर्जी प्रतिनियोजन के नाम पर घर बैठे तनख्वाह उठा रही है। जबकि बेनीपट्टी के जिस कार्यालय में उसका प्रतिनियोज...