आरा, दिसम्बर 31 -- -सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से नवादा थाने में दिया गया आवेदन -परिवादी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और छवि धूमिल करने का आरोप -जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस लेने में पंचायत सचिव को किया गया था गिरफ्तार -रिश्वत मांगने में बीडीओ की संलिप्तता का भी लगाया गया था आरोप आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सदर प्रखंड की दौलतपुर पंचायत के पंचायत सचिव रिश्वत कांड में प्रखंड विकास पदाधिकारी का नाम लिये जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। यह मामला थाना तक पहुंच गया है। इस मामले में बीडीओ रवि रंजन की ओर से नवादा थाने में परिवादी के खिलाफ आवेदन दिया गया है। इसमें मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के गौरे गांव निवासी नवीन कुमार सिंह पर साजिश के तहत मानसिक रूप से प्रताड़ित और छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। बीडीओ की ओर से दिय...