रांची, जनवरी 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। पंचायत सचिव शनिका नाग की 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसको लेकर मंगलवार को करांजी डैम के पास पिकनिक सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। बीडीओ राहुल उरांव की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड, अंचल परिवार और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बीडीओ ने कहा कि तमाड़ से स्थानांतरित होकर आए शनिका नाग ने यहां चार वर्ष तक निष्ठापूर्वक कार्य किया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर सीओ राजकुंवर सिंह, संजय तिर्की, करमा उरांव और साहब हमजा सहित कई मुखिया और जिला परिषद सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...