बगहा, दिसम्बर 1 -- नौतन। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत पंचायत सचिव राजेश कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया अनुपलाल यादव व मंच का संचालन पूर्व उप प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार वर्मा ने किया।समारोह में उपस्थित पदाधिकारी,सहकर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र उपहार देकर विदाई दी गई। प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी ने पंचायत सचिव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा पंचायत सचिव ने अपनी नौकरी निर्विवाद ढंग से पूरा किया।जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।अंचलाधिकारी अलका कुमारी ने कहा पंचायत सचिव के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक किया।सरकारी कार्य में बेदाग सेवानिवृत होना गर्व की बात है।विदाई समारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.