बोकारो, जून 16 -- झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गिरिडीह जिला के डुमरी प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव सुखलाल महतो की संदिग्ध आत्महत्या के विरोध में किया गया। बताया गया कि पंचायत सचिव सुखलाल महतो पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा एक पक्का मकान वाले व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने का दबाव डाला जा रहा था। लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने कीटनाशक खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बोकारो जिला अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के मंत्री विजय कुमार ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर गलत कार्य का दबाव डालना बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.