लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 10 -- लखीमपुर। ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे पंचायत सचिव बुधवार को साइकिल पर सवार होकर ब्लॉक पहुंचे। इसके बाद ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी साइकिल से ही अपने-अपने क्षेत्र में सचिव रवाना हुए। ऑनलाइन हाजिरी व गैर विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों आज दसवें दिन भी आंदोलन चल रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ अमित सिंह परिहार को सौंपा। ग्राम पंचायत संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार भार्गव और ग्राम पंचायत विकास संघ के अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश तिवारी की अगुवाई में सचिवों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सचिवों ने 10 सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ सौंपा। सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो ब्लॉक मुख्यालय पर लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। सचिवों ...