बक्सर, मई 7 -- बक्सर, निज संवाददाता। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर लगातार छह दिनों से राज्य के सभी पंचायत सचिव अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर डटे हैं। सरकार द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किए जाने से राज्य के 8054 पंचायतों का विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। संघ के प्रतिनिधियों ने राज्य के जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क किया जा रहा है। इस क्रम में राज्य के सैकड़ों विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद द्वारा मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, मुख्य सचिव बिहार एवं पंचायती राज सचिव से नौ सूत्री मांगों पर शीघ्र विचार करने के लिए अनुरोध किया गया है। ताकि, पंचायतों में विकास कार्य प्रारंभ हो सके। इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, महामंत्री राकेश रंजन, उपाध्यक्ष रामाकान्त गिरि ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्...