सीवान, मई 9 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड के पंचायत सचिवों एवं राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड और अंचल कार्यालयों का काम ठप हो गया है। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर एक सप्ताह से पंचायत सचिव हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं दो दिनों से राजस्व कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में ज्यादातर काम नहीं हो पा रहा है। पंचायतों में पंचायत भवन एवं पंचायत सरकार भवन में पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी के कक्ष में ताला लटका हुआ है। वहां से लोग चक्कर लगाते लोग उन्हें खोजते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच जा रहे हैं। बीडीओ कुमार विशाल ने बताया कि हड़ताल खत्म होते हीं सभी अपने-अपने काम पर लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल अवधि में लोग धूप में प्रखंड अथवा पंचायत भवन का चक्कर नहीं लगावें। राजस्व कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.