कौशाम्बी, जनवरी 10 -- जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज समितियों के आडिट प्रस्तर लम्बित चल रहे हैं। बार-बार निर्देश के बावजूद भी लम्बित प्रस्तरों का निस्तारण नहीं कराया जा रहा है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह ने सीडीओ को पत्र भेजकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ को भेजे गए पत्र में निदेशक ने बताया कि प्रमुख सचिव की मासिक बैठक में पाया गया है कि जिले में कई आडिट प्रस्तर लम्बित चल रहे हैं। इतना ही नहीं उनके निस्तारण की प्रगति भी अत्यंत धीमी पाई जा रही है। इसके अलावा पंचायत राज समितियों की बैठक में अल्प निस्तारण की स्थिति के कारण असहज स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पांच जनवरी को प्रमुख सचिव शासन ने समीक्षा बैठक के दौरान मामले में नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला पंचायत राज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.