रांची, नवम्बर 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कार्तिक मुंडा एवं जन सेवक सह प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक मनोज राजवार के सेवानिवृत्ति पर शनिवार को प्रखंड सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बलराम सिंह मुंडा के अध्यक्षता में किया गया। समारोह में प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सेवानिवृत्त पंचायत राज पदाधिकारी एवं जन सेवक को पुष्प माला पहनाकर कर सम्मानित किये एवं भेंट स्वरूप उपहार भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कल्कयाण पदाधिकारी ने कहा इनका कार्यकाल हमेशा पदाधिकारीयों एवं अन्य कर्मियों के बीच एक मिसाल बन कर रहेगी। इन दोनों ने निष्ठा के साथ हमेशा बेहतर कार्य किया। उनकी कार्यशैली हमेशा सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि ...