देवरिया, दिसम्बर 31 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत राज एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय रुद्रपुर पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही। संयुक्त पंचायत निकाय मोर्चा के जिला संयोजक ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मंगलवार को रुद्रपुर क्षेत्र पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां बैठक करने के बाद प्रदर्शन कर करते हुए पंचायज राज एक्ट लागू करों, व गांवों की सरकार चाहिए की मांग को लेकर नारबाजी करने लगे। जिला संयोजक ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि 23 मार्च को देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जनपद के सभी निकाय और ब्लॉकों के जनप्रतिनधि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कलेक्टर शर्मा, शंभूनाथ, विकास दूबे, पण्डित वेद प्रकाश, बकरीदन अली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.