गंगापार, जनवरी 15 -- तीन दिन पहले पंचायत भवन में बिजली का तार ठीक कराने गये ग्राम प्रधान ऊंटी कैलाश नाथ सिंह पर सोमवार सायं हुए जानलेवा हमले में ग्राम प्रधान के भतीजे के तहरीर पर पूर्व प्रधान सहित चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मांडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहाँ से उसे जेल जाना पड़ा। मांडा क्षेत्र के ग्राम प्रधान ऊंटी कैलाश नाथ सिंह के भतीजे कुलदीप सिंह पुत्र कमल नारायण सिंह ने थाने में मंगलवार को तहरीर दी थी कि उनके चाचा ग्राम प्रधान कैलाश नाथ सिंह सोमवार दोपहर बाद पंचायत भवन का टूटा बिजली का तार ठीक कराने के लिए बिजली मिस्त्री के साथ गये। पंचायत भवन पूर्व ग्राम प्रधान आशीष कुमार यादव के दरवाजे पर है। वहाँ पहले से ही घात लगाकर बैठे आशीष कुमार यादव पूर्व ग्राम प्रधान ऊंटी,...