बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मुंडेरवा थानांतर्गत मेहड़ा में एक माह की मासूम की टीका लगवाने के कुछ घंटे बाद मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह परिजनों की सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मेहड़ा निवासी दिनेश गौतम की एक वर्षीय बेटी अयांशी (एक माह) को परिजन गुरुवार शाम गांव के पंचायत भवन पर ले गए थे। परिजनों के अनुसार यहां एएनएम ने बच्ची को टीका लगाया गया था। बच्ची की मां राधा देवी ने बताया कि टीका लगवाने के बाद बची को घर ले आ गए। रात करीब 11 बजे उसकी तबीयत काफी खराब हो गई। परिजन देर रात बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे थे। लेकिन इससे पहले रात करीब दो बजे मासूम की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...