मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- जनपद में 34 पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को करीब 1.11 करोड़ की धनराशि मिली है। यह धनराशि पंचायत कल्याण कोष योजना के तहत शासन से दी गई है। जनपद में पांच ग्राम प्रधान, तीन बीडीसी और 26 ग्राम पंचायत सदस्यों की मौत हो चुकी है। इन पंचायत प्रतिनिधियों के आश्रितों को शासन स्तर से आर्थिक सहायता के लिए धनराशि मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 15 दिसंबर 2021 को पंचायत कल्याण कोष उत्तर प्रदेश की स्थापना करने की घोषणा की थी। यह योजना 16 दिसंबर 2021 से प्रभावी है। इस योजना में पंचायतीराज विभाग की तरफ से पंचायत प्रतिनिधियों की आकस्मिक मौत होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत ग्राम प्रधान की मौत होने पर आश्रितों को 10 लाख रुपए मिलते है। वहीं बीडीसी की मौत पर आश्रितों को 3 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.