प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- पंचायत चुनाव से पहले मतदान केंद्रों की व्यवस्था चाकचौबंद की जाएगी। शौचालय के साथ कमरों के खिड़की दरवाजे व बिजली पानी की व्यवस्था को ठीक कराया जाएगा। रास्ता व अन्य सुविधा को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है। पंचायत सचिव मतदान केंद्रों का स्थलीय सत्यापन कर बीडीओ को रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। स्थानीय तहसील के लालगंज, सांगीपुर, रामपुर संग्रामगढ़ के साथ लक्ष्मणपुर सहित चारों ब्लॉक के मतदान केंद्रों को जल्द ही व्यवस्थित किया जाएगा। मतदान केंद्र में कमरों के दरवाजे व खिड़की को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके साथ मतदान केंद्र के लिए रास्ता व बिजली, पानी की सुविधा ठीक की जाएगी। शौचालय के दरवाजे व पानी की सुविधा को ठीक किया जाएगा। मतदान केंद्रों का स्थलीय सत्यापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.