देहरादून। विनोद मुसान, मई 1 -- उत्तराखंड में सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही कांग्रेस को संविधान बचाओ रैली के माध्यम से बूस्टर डोज मिला है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी की बतौर स्टार प्रचारक रुड़की में हुई रैली के बाद यह बड़ी रैली थी, जिसमें कांग्रेस के सभी क्षत्रप एकजुट नजर आए। राष्ट्रीय राजनीति में शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में समन जारी होने के बाद देशभर में संविधान बचाओ पखवाड़ा के तहत रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उत्तराखंड कांग्रेस पर भी बड़ी रैली का दबाव था। रैली को सफल बनाने को लेकर प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने पूरा जोर लगा रखा था। हालांकि रैली में उमड़ी भीड़ उतनी नहीं थी, जितना प्रचार किया जा रहा था। तब भी कांग्रेस के लिए यह किसी बूस्टर डोज का काम कर सकती है। उत्तराखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.