आगरा, दिसम्बर 25 -- पंचायत चुनाव को लेकर चले मतदाता पुनरीक्षण-2025 की वोटर सूची जिला पंचायत निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कर दी गई। पुनरीक्षण के दौरान जनपद में एक लाख 34 हजार नए वोटर बढ़े हैं। जबकि 79 हजार 776 वोटरों के नाम सूची से हटे हैं। पंचायत निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सूची पर 30 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों पर 31 दिसंबर 2025 से लेकर 6 जनवरी 2026 तक आपत्तियां निस्तारित की जाएंगी। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि, पुनरीक्षण अभियान के चलते प्रक्रिया चली। जारी की गई सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। उन्होंने बताया कि, 6 फरवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, पंचायतों के चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मतपत्रों की मांग तैयार कर ली गई है मतपत्रों को शासन के आदेश पर प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.