देहरादून, अगस्त 18 -- देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय नैनीताल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को पड़ी कडी फटकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में किस हद तक पुलिस प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग का दुरूपयोग किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से ही आशंका व्यक्त कर रही थी कि भाजपा पंचायतों में सत्ता के बल पर कब्जा करना चाहती है। जिला पंचायत चुनाव में जिस प्रकार नैनीताल में सदस्यों को खुलेआम अगवा किया गया और द्वाराहाट में बाहुबल का प्रयोग किया गया, उसे स्वस्थ लोकतंत्र में कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ हुई अभद्रता के लिए सरकार को राज्य की जनता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.