एटा, दिसम्बर 31 -- मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय 26 वां महान सद्भावना सम्मेलन का आयोजन एक व दो जनवरी को कस्बा स्थित एलएस पुष्प वाटिका में आयोजित होगा। सम्मेलन का आयोजन महात्मा मुशाफिरानंद की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमे सदगुरुदेव सतपाल महाराज शिष्य महात्मा ज्ञान शब्दानन्द, (हरिद्वार), महात्मा गोपाला नंद, साध्वी संध्या बहन दिल्ली आदि अनेको तीर्थ स्थलों से आत्म अनुभवी संत उपस्थित रहेगे। यह जानकारी सम्मेलन आयोजक डॉ. लालाराम शाक्य ने देते हुए जनमानस से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर आत्म ज्ञान प्राप्त करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.