नैनीताल, जून 24 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक को जारी रखा है। सरकार की ओर से मंगलवार को गजट नोटिफिकेशन हाईकोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने पंचायत चुनाव संबंधित सभी याचिकाओं की सुनवाई के लिए आज (बुधवार) दोपहर दो बजे का समय निर्धारित किया है। पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटाने को लेकर मंगलवार को राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष केस मेंशन कर सुनवाई करने को कहा। इस दौरान सरकार की ओर से कहा गया, कि 9 जून को जो नियमावली बनाई थी, उसका गजट नोटिफिकेशन 14 जून को हो गया था, लेकिन 'कम्युनिकेशन गैप के कारण गजट नोटिफिकेशन को हाईकोर्ट के समक्ष सुनवाई के वक्त प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। इस मामले में मंगलवार को दीपिका किरौला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.