अलीगढ़, जनवरी 20 -- अतरौली। जिला पंचायत के चुनाव की तैयारियों में जुटे भावी प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्डो के लोगों के यहां पर पहुचना शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले भावी प्रत्याशी मतदाताओं के घर पहुंच कर सहानभूति लहर पैदा करने में जुटे हुए हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड नंबर छह और पांच में नजर आ रहे हैं। इन वार्डो में अभी आरक्षण का पता नहीं है। मगर महिला के लिए सीट हुई तो घर में किसी महिला को चुनाव लड़ाने की तैयारी है। सुबह से शाम तक भावी प्रत्याशी गांवों की धूल फांक रहे हैं। भावी प्रत्याशियों का कहना है कि मतदाताओं के घरों पर चुनाव के समय जाने पर लोग इतना सम्मान नहीं देते जितना चुनाव पूर्व के समय उनके घर जाने से सम्मान मिलता है। जादोपुर में एक परिवार में बीमार पडे युवक को देखने के लिए भावी प्रत्याशी पहुच रहे ह...