रुद्रप्रयाग, जुलाई 20 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अंतिम चरणों में चल रहा है ऐसे में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी बरसात में भी जमकर पसीना बहा रहे हैं। गांव-गांव में प्रत्याशियों के दल सक्रिय हो गए हैं। हर कोई चुनाव तक माहौल को अपने पक्ष में रखने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहा है। आगामी 24 जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद के गांवों में हर जगह पर चुनावी चर्चा हो रही है। लोग प्रत्याशियों का आंकलन कर रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए कौन प्रत्याशी सबसे ज्यादा कामयाब होगा या फिर किस प्रत्याशी पर दांव लगाया जाए, इसको लेकर गांव-गांव में चुनावी बिसात बिछने लगी है। जनपद में कुल 333 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होना है। जिनमें 333 ग्राम प्रधान और 2419 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। जबकि तीनों ब्लॉक में 115 क्षेत्र पंचायत सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.