टिहरी, जून 6 -- जौनपुर मुख्यालय थत्यूड़ बाजार में भाजपा जौनपुर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूर्ण तैयारी के साथ जुट जाने का आह्वान किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने कहा कि आगामी 8 से 17 जून तक प्रदेश में विकसित भारत का अमृत काल थीम पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की 11 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां व योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ ही आगामी 5 जून से 15 अगस्त तक कहीं महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की जायेगी। जिसमें 5 जून पर्यावरण दिवस व 21 जून योग दिवस के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.