शाहजहांपुर, दिसम्बर 25 -- पंचायत चुनाव को लेकर जिले में मतदाता सूची तैयार कर ली गई है, जिसका बूथ स्तर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। मतदाता अपनी-अपनी ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट का निरीक्षण संबंधित मतदान केंद्र पर बीएलओ के पास या फिर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में कार्यालय समय के दौरान कर सकते हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों की सभी ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से तैयार हो चुकी हैं। इनकी प्रतियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और संबंधित मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं। यदि किसी मतदाता का नाम सूची...