रामपुर, फरवरी 20 -- रामपुर। पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची अब 15 अप्रैल को प्रकाशित होगी। संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी होने के बाद दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है। यह लगातार तीसरी बार है जब मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि को बढ़ाया गया है। वहीं इन दिनों निर्वाचन विभाग की ओर से सूची को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। पंचायत चुनाव में ढाई लाख से अधिक मतदाता डुप्लीकेसी में सामने आए हैं। जिनका नए सिरे से सत्यापन किया जा रहा है। विभाग के अधिकारी बूथ स्तर से मतदाता सूची को दुरुस्त करने में लगे हैं। सूची में नए मतदाता भी जोड़े जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.