रुद्रपुर, जून 23 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल चुनाव पर रोक लग गयी है। भविष्य में चुनाव किसी भी समय हो सकते हैं। इसके लिए कांग्रेसियों को तैयार रहना चाहिए। सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बेहड़ ने कांग्रेसियों से अपने ग्राम प्रधान, बीडीसी मेम्बर व क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। बेहड़ ने टीमों का गठन और रूपरेखा बनाए जाने के निर्देश दिए। जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बेहड़ के सामने राशन कार्ड, पेंशन, आर्थिक सहायता, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं रखीं। विधायक ने सभी को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.