सम्भल, जनवरी 31 -- यूपी पंचायत चुनाव से पहले प्रधान की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। अभी पंचायत चुनाव का अता-पता भी नहीं है, लेकिन गांव में खून-खराबा शुरू हो गया है। संभल में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां प्रधानी के चुनाव को लेकर चल रही दो पक्षों की रंजिश फायरिंग और पथराव में तब्दील हो गई। इस हिंसा में प्रधान मीरा देवी की 65 वर्षीय सास प्रेमवती को गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, पथराव में प्रधान के पति पवन घायल हो गए। दूसरी ओर सुभाष पक्ष की तरफ से देवेश को भी गोली लगने से घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। पहलवाड़ा गांव में मौजूद प्रधान मीरा देवी और गांव निवासी सुभाष पक्ष के बीच लंबे समय से तनातनी चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों में फायरिंग व पथराव शुरू हो गया। ...