रामपुर, सितम्बर 17 -- आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा चमरव्वा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन क्षेत्र के वाजिदपुर गांव स्थित पंचायत भवन में किया गया। मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं के समर्पण का इंम्तिहान है।इसलिए सभी कार्यकर्त्ता अपने-अपने गांव जाकर छूटे मतदाता का नाम जुडवाऐं।कोई पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कृष्ण अवतार लोधी,बालजीत सैनी,कांता प्रसाद लोधी,पूरन लाल,शिशुपाल लोधी,लालता प्रसादआदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.