बागेश्वर, जुलाई 14 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आशीष भटगांई की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जनपद के 461 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व दलों सहित कुल 508 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया। इनमें 2540 मतदान कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं चार मतदान अधिकारी नामित किए गए हैं। मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में महिला कार्मिकों की नियुक्ति की गई है, जिससे महिला सहभागिता को बढ़ावा मिला है। यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई। नियुक्त कार्मिकों के ड्यूटी आदेश संबंधित विभागाध्यक्षों एवं कार्यालय प्रमुखों के माध्यम से निर्गत किए जाएंगे। पीठासीन अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.