मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण स्तर पर खींचतान और तनाव शुरू हो गया है जिसमें फरीदनगर सबसे अधिक संवेदनशील नजर आ रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि तीनों संभावित प्रत्याशियों सहित 154 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। कई गांव में तनाव बढ़ने लगा है, इनमें से फरीदनगर भी एक है। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि इस गांव में तीन संभावित प्रत्याशी हाफिज एजाज अंसारी ,अतीक अहमद और तहसीन रजा तथा उनके समर्थक 154 लोगों के खिलाफ धारा 107/ 16 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। गांव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...