जौनपुर, दिसम्बर 24 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत के लिए तैयारी तेज हा गई है। जिले के मतदाताओं की अनंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। पुनरीक्षण अभियान में कुल छह लाख 79 हजार 759 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं जबकि पांच लाख 75 हजार 889 के नाम काटे गए हैं। वहीं 64 हजार 841 मतदाताओं के नाम में संशोधन किया गया है। जारी की गई सूची के अनुसार, पिछले पंचायत चुनाव यानी 2021 की तुलना में पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक लाख 3 हजार 870 मतदाता बढ़े हैं। इसके लिए 30 दिसंबर तक बीएलओ और एसडीएम स्तर पर दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद छह फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के लिए दो माह से अधिक समय तक वृहद पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। अब अनंतिम मतदाता सूची की जांच कर 30 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां भी ली जाएगी। इसका निस्तारण कर 6...