मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम ने शुक्रवार को मनरेगा और आवास योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा से ग्रामीण इलाकों में विकसित किए जा रहे खेल मैदानों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीआरडीए निदेशक संजय कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार उपाध्याय को बेहतर समन्वय बनाते हुए समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि खेल मैदानों को विकसित किए जाने की योजना मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए इसकी प्रगति को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाना चाहिए। डीडीसी ने तीन प्रखंडों की बेहतर प्रगति को देखते हुए उनकी प्रशंसा की। जबकि 60 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले प्रखंडों के पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.