भभुआ, जनवरी 13 -- बैठक में पंचायत के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों ने दिए सुझाव रामपुर, भगवानपुर व भभुआ प्रखंडों के प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे थे (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले की पंचायत और नगर पंचायत के खेल क्लबों के सुचारू संचालन को लेकर मंगलवार को जगजीवन स्टेडियम में जिला स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओम प्रकाश कुमार ने की। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों के खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हुए। उपाधीक्षक ने क्लबों के संचालन में आ रही समस्याओं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं को लेकर सुझाव मांगे। रामपुर, भभुआ, भगवानपुर सहित कई प्रखंडों की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने खेल सामग्री की समय पर उपलब्धता, नियमित प्रशिक्षण और खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उपाधीक्...