अमरोहा, जुलाई 13 -- प्रेमी संग फरार होने के बाद पंचायत के जरिए ससुराल लौटी तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में कोहराम मचा है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीया विवाहिता लगभग तीन माह पूर्व अपने मायके के रहने वाले प्रेमी के संग फरार हो गई थी। विवाहिता के परिवार में पति व तीन बच्चे हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। साथ ही ससुराल वाले अपने स्तर से भी विवाहिता की तलाश में जुटे थे। काफी तलाश के बाद विवाहिता मिल गई थी। इसके बाद गांव वालों ने पंचायत कर उसे ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से विवाहिता को ससुराल में ताने मिल रहे थे। शनिवार सुबह परिवार के लोग खेतों पर काम करने चले गए तो विवाहिता घर में ...