पटना, जून 9 -- धनरुआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव में रविवार की दोपहर जमीन विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बैठी थी। इस दौरान दो गुट आपस में भीड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। इसमें गोली लगने से दूसरे पक्ष के सहरसा में तैनात दारोगा मनोज सिंह, उनके बेटे सावन कुमार व भतीजा रोहित कुमार जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहां रोहित कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में पटना एसएसपी ने धनरुआ थानेदार और चौकीदार से स्पष्टीकरण मांगा है। मूल रूप से छपरा के नया गांव के निवासी दारोगा मनोज सिंह का सेवती गांव में ससुराल है। उनकी पत्नी तीन बहनें हैं। मनोज सिंह ससुराल में ही रहते हैं। उनके ससुर के नाम से करीब आठ बीघा जमीन को लेकर विवाद है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.