मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं की गई तो ससुरालीजनों ने पंचायत के दौरान गर्भवती विवाहिता को छत से नीचे धक्का दे दिया। जिससे विवाहिता और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विक्रम शाक्य पुत्र किशोर कुमार निवासी नगला धर्मपाल थाना औंछा ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसने अपनी बहन मोनिका की शादी 27 नवंबर 2012 को मैनपुरी के मधाऊ निवासी अभिमन्यु के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख की नकदी मांगने लगे। इसी बात को लेकर वह 12 दिसंबर को अपनी बहन की ससुराल गया था। छत पर पंचायत के समय ससुरालीजनों ने बहन को धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे आ गिरी। नीचे गिरने से उसकी ब...