पटना, मार्च 8 -- - घोड़परास मारने आवेदन के लिए वेबसाइट तैयार पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य की ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से पारदर्शी बनाया जा रहा है। पंचायतों में स्थापित आरटीपीएस सेंटर से गांव के लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के आवेदन करने के लिए प्रखंड व जिला में नहीं जाना होगा। पंचायती राज विभाग ने स्थानीय गांव के नागरिकों के लिए ऐसी वेबसाइट तैयार की है, जहां पर घोड़परास या जंगली सूअर को मारने का आवेदन किया जा सकेगा। आरटीपीएस सेंटरों पर किसानों की फसलों को नष्ट करनेवाले वैसे जानवरों को मारने के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा जिसके बाद वेबसाइट की मदद से अभ्यर्थी तथा शूटर दोनों को सहजता प्राप्त होगी। इसके माध्यम से घोड़परास व जंगली सुअरों के आखेट के बाद उनके शवों के निष्पादन भी कराया जाएगा। इससे संबंधित आंकड़ों का प्रबंधन भी बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.