रुद्रपुर, जनवरी 7 -- शांतिपुरी, संवाददाता। बुधवार को ग्राम शांतिपुरी नंबर 4 में ग्राम प्रधान बचुली देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा की प्रथम खुली बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने राशन कार्ड में अनियमितताओं एवं पेयजल संकट को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। जैसे ही पूर्ति अधिकारी भारत सिंह राणा के सामने ग्रामीणों ने मानकों के विपरीत राशन कार्ड बनाए जाने की शिकायतें उठानी शुरू कर दीं। ग्रामीणों का आरोप था कि एपीएल व बीपीएल कार्डों का वितरण तय मानकों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से किया गया है। ग्रामीणों ने राशन कार्डों की विसंगतियों को दूर करने के लिए पुनः सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मानकों के अनुरूप राशन कार्ड बनाए जाने हेतु शीघ्र पुनः सर्वेक्षण कराने का निर्णय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.