संभल, फरवरी 19 -- ग्राम पंचायत सैफ खां सराय में किदवई बिरादरी की पंचायत में शादी-ब्याह की रस्मों को सादगी और अनुशासन में बांधने के लिए कड़ा फैसला लिया गया है। अब निकाह से पहले दूल्हा-दुल्हन आपस में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान नहीं करेंगे और बारात हर हाल में शाम चार बजे तक पहुंचेगी। तय समय के बाद देरी होने पर प्रति घंटे पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। फैसलों की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। बिरादरी सदर और ग्राम प्रधान मोहम्मद नदीम की अध्यक्षता में हुई 16 फरवरी को हुई पंचायत में छह कड़े फैसलों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। पंचायत का तर्क है कि समय की अनदेखी और दिखावे की प्रवृत्ति से समाज के गरीब तबके पर अनावश्यक आर्थिक बोझ और अव्यवस्था बढ़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शादी के दौरान मोबाइल या अन्य महंगे उपहारों के लेन-देन प...