बदायूं, अक्टूबर 19 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव में शनिवार सुबह पंचायत कर्मी और उनकी पत्नी पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल दंपती और उनके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। लखनपुर गांव की रहने वाली पूनम पटेल पत्नी श्रीकृष्ण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पति श्रीकृष्ण सिंह ड्यूटी पर दातागंज गए थे। वह घर पर बेटे प्रतीक के साथ थीं। इसी दौरान पड़ोसियों दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे। पूनम ने इसकी जानकारी फोन पर अपने पति को दी। श्रीकृष्ण सिंह घर लौटे और गाली देने से मना किया तो पड़ोस के ही कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और श्रीकृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.