दुमका, जनवरी 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में राष्ट्रव्यापी आंदोलन मनरेगा बचाओ आंदोलन और प्रखंडों में पंचायत की कमेटी की गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें यह तय किया गया कि यह तय किया गया कि दुमका जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों में और प्रखंड के पंचायतों में बदले गए मनरेगा कानून और मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम को हटाने को लेकर भाजपा की सरकार ने जो देश विरोधी कदम उठाए हैं के विरोध में 29 जनवरी तक कार्यक्रम चलाएंगे। कहा जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सभी प्रखंड के अध्यक्ष को आगामी 25 जनवरी तक पंचायत की कमेटी एवं बूथ लेवल एजेंट के नामों को जमा करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी, ...